बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ औषधि विभाग का अभियान एक बार फिर पूरी तरह ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। विभाग की इस अनदेखी और निष्क्रियता का फायदा उठाकर नशीली दवाओं का काला कारोबार फिर से पांव पसारने लगा है। हाल ही में नजीबाबाद में हुई एक घटना ने प्रशासनिक चौकसी की पोल खोलकर रख दी है। 21 अक्तूबर को नजीबाबाद में पुलिस ने नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। सघन पूछताछ और जांच में इस काले कारोबार के तार सीधे एक स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक से जुड़े पाए गए। दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की त्वरित सक्रियता और कड़े रुख के कारण ही मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई संभव हो सकी, जबकि औषधि विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार पुलिस की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने ...