बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: आगामी गन्ना पेराई सत्र को देखते हुए यातायात पुलिस ने ओवरलोड गन्ना वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक और बेतरतीब तरीके से गन्ना लादकर चल रहे पांच वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज कर दिया गया। शनिवार को यातायात निरीक्षक नितिन मलिक ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य गन्ना परिवहन के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही गन्ना लादने की हिदायत दी। यातायात पुलिस ने गन्ना वाहन चालकों से अपील की है कि वे क्षमता से अधिक गन्ना न लादें और सुरक्षित तरीके से परिवहन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने...