बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: बढ़ती बिजली खपत के चलते शुक्रवार की रात नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ओवरलोडिंग के कारण अलग-अलग स्थानों पर लगातार तीन बड़े फाल्ट होने से पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। एक स्थान पर आपूर्ति बहाल होते ही दूसरे स्थान पर लाइन में खराबी आने से विद्युत कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में जुटना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से नगरवासियों को रातभर भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

फाल्ट और मरम्मत की प्रक्रिया अवर अभियंता मोईनुद्दीन ने बताया कि रात लगभग 10 बजे विद्युत उपकेंद्र के निकट कब्रिस्तान के पास अधिक विद्युत भार के कारण लाइन के जंपर में फाल्ट आ गया। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। लेकिन राहत अधिक देर तक नहीं टिक...