बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने वर्धमान कॉलेज बिजनौर कॉलेज के प्रवक्ता डा.चारुदत्त आर्य के पिता वर्धमान कॉलेज बिजनौर के सेवानिवृत्त ऑफिस सुपरिटेंडेंट नई बस्ती निवासी 88 वर्षीय ओडी आर्य के निधन पर शोक व्यक्त किया। राकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने दुख जताते हुए ईश्वर से ओडी आर्य की दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके समस्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। ओडी आर्य लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को प्रात: 11 बजे उनका निधन हो गया था। उनके परिवार एवं वर्धमान कॉलेज के स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई । उनका अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर किया गया। वर्तमान में बिजनौर मुख्यालय पर संचालित निर्मला शर्मा आईटीआई के भी वह ...