बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: मंदिर की सजावट का सामान ऑनलाइन खरीदने के लिए संपर्क करना एक पुजारी को भारी पड़ गया। सामान भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दो बार में उनसे 2400 रुपये ऑनलाइन ठग लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने सामान भेजने के बजाय दोबारा रुपये की मांग की। पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है。

पीड़ित की शिकायत शहर कोतवाली के शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर के पुजारी हिमांशु सेमवाल ने बताया कि उन्होंने मंदिर की सजावट के लिए 4200 रुपये का डेकोरेशन सामान ऑनलाइन खरीदने के लिए मोबाइल नंबर 9351308388 पर संपर्क किया था। संबंधित व्यक्ति ने सामान भेजने के नाम पर पहले 900 रुपये भेजने को कहा और एक क्यूआर कोड भेजा। विश्वास करते हुए उन्होंने 900 रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि सामान का पार्स...