बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: उर्वरक सेतु एप सहकारी समितियों के करीब 4 लाख किसानों को लाइन से छुटकारा देगा। किसान एप के सहारे बिना लाइन में लगे खाद ले सकेंगे। यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी के लिए किसान को सहकारी समिति पर लाइन में नहीं लगना पडे़गा। उर्वरक सेतु एप के सहारे किसान अब घर बैठे खाद की ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग के बाद किसान सहकारी समिति से आसानी से खाद ले लेंगे। उर्वरक सेतु एप एक मोबाइल एप है और जिसका उद्देश्य किसानों को पारदर्शी, सुरक्षित एवं नियंत्रित तरीके से उर्वरक वितरण करना है। किसान उर्वरक सेतु एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करेंगे और ऑनलाइन एप के माध्यम से खाद की बुकिंग कराएंगे। खाद ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए किसान को एप पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, जिला, तहसील, ब्लाक, गांव, समिति, खतौनी आदि की जान...