बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: ट्रक स्वामी ने सपा नेता द्वारा खुद को एसएचओ बताकर धमकाने का आरोप लगाकर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की गुहार की है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुआवाला निवासी सपा नेता ने ट्रक ड्राइवर को फोन पर हड़काया। अफजलगढ़ एसएचओ बनकर ड्राइवर को भविष्य में किसी के घर के सामने वाहन खड़ा न करने धमकी दी। ड्राइवर ने अपना वाहन सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर खड़ा होने का हवाला देकर कॉल काट दी। इसके बाद पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक के एमके सिंह के मुताबिक पीड़ित की तहरीर विरूद्धा मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...