बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: वालिया ग्लोबल एकेडमी, नजीबाबाद में बालिकाओं की इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पूरे जिले से 15 टीमों ने भाग लिया। एल आर एस, रायपुर की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन साहू जैन डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर गुरप्रीत सिंह और विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रमाकांत वालिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सेमीफाइनल के कड़े मुकाबलों में सेंट पीटर स्कूल, किरतपुर ने मधुर मैमोरियल पब्लिक स्कूल, स्योहारा और एल आर एस रायपुर ने जेपीएसडी इंटरनेशनल स्कूल बांकपुर को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मुकाबले में एल आर एस रायपुर ने सेंट पीटर स्कूल किरतपुर को हराकर प्रतियोगिता की सिरमौर बनी। तीसरे स्थान पर जेपीएसडी इंटरनेशनल स्कूल बांकपुर रहा।कुमुद कुमार के संचालन में ...