बिजनौर, जुलाई 17 -- Bijnor News: आकाशवाणी नजीबाबाद से आकस्मिक उद्धघोषको एवं कार्यक्रम प्रस्तुताओं का प्रतिनिधि मण्डल विधायक हाजी तसलीम अहमद से मिला और उनके माध्यम से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक क्षेत्र के लोगो की बात पहुंचाने के लिये ज्ञापन दिया। शुक्रवार को आकाशवाणी नजीबाबाद के आकस्मिक उद्धघोषको, कार्यक्रम प्रस्तुताओं का प्रतिनिधि मण्डल विधायक हाजी तसलीम अहमद से मिला और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होने आकाशवाणी में एफ.एम. ट्रांसमीटर लगाने की मांग की जिससे प्रसारण की गुणवत्ता सुधारने, विद्युत बिल में भारी कटौती तथा टेक्नीशियन एवं मैकेनिक पर निर्भरता कम होने तथा एफएम सेवा के माध्यम से श्रोताओ की संख्या में बढ़ोतरी होने का लाभ मिलने की बात कही गई है। दोनो ने उनकी मांग केन्द्रीय ...