बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: नजीबाबाद। गीता भवन मंदिर मौहल्ला ममकबरा में महाकाल भक्त मंडल की ओर से एक शाम भोले के नाम भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति देते हुए कलाकारो ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महाकाल भक्त मंडल की ओर से एक शाम भोले के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। शुभारंभ पंडित भोले शंकर शास्त्री व महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया। दिल्ली से आये भजन गायक विवेक शर्मा व चांदपुर से आए श्रीकांत कोहली ने भगवान भोलेनाथ व अन्य सभी देवी देवताओं का गुणगान किया गया। मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ का भस्मी से हनुमान रूपी श्रृंगार व देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ का विशाल एवं दिव्य दरबार रहा। महाकाल भक्त मंडल की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया। महाआरती के बाद ...