Bijnor News: एएनएम की पुनः तैनाती के विरोध में कार्य बहिष्कार की चेतावनी
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: स्वास्थ्य उप केंद्र पखनपुर से शिकायतों के आधार पर हटाई गई एएनएम शीतल को मात्र पांच दिन बाद ही पुनः उप केंद्र पखनपुर में तैनात कर दिए जाने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह में विषय का निवारण न किए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बिजनौर में सीएमओ की गैर मौजूदगी में डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सीसीएच संगीता पवार, चंचल, विनीता, रविपाल, अभिषेक चौहान, अमित खेड़ा, एलएचवी प्रतिभा, मधु जोशी, रेखा रानी, चित्रा, संगनी किरन, आशा कुसुमलता, विनेश, सुनीता, माला, संध्या, कौशल और बीसीपीएम खुर्शीद व हर्षित विश्नोई शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: एएनएम के कार्य बहिष्कार से सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.