Bijnor News: उपजिलाधिकारी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: नवागत उपजिलाधिकारी प्रशांत वर्मा ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका परिषद एवं पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रशांत वर्मा ने बिजली के खंभों पर करंट से बचाव के लिए प्लास्टिक कवर लगाने के साथ ही सड़को पर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सड़क के दोनों ओर नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डिवाइडरों के कट प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कराने, सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाने और जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कांवर यात्रा की तैयारियां शुरू, अधिकारियों ने लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.