बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव दत्तियाना स्थित देसी शराब की दुकान पर कार्यरत एक सेल्समैन के साथ उधार में शराब न देने पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना चांदपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव खानपुर खादर निवासी संजीव कुमार पुत्र पीतम सिंह जो दत्तियाना स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई में बताया कि 2 अगस्त 2026 को चार-पांच युवक दुकान पर आए। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने शराब का एक पव्वा उधार मांगा और शाम को पैसे देने की बात कही। उधार देने से मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद युवक जबरन दुकान के अंदर घुस गया और मारपीट शुरू कर दी। उसके पीछे आ...