बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: तिसोतरा बिजलीघर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गौसपुर और तिसोतरा के बीच 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। जिससे ई-रिक्शे में भीषण आग लग गई तथा ई रक्शा चालक आग में झुलस गया। गौसपुर निवासी सत्यपाल सिंह 65 वर्ष ई रिक्शा चलाने का काम करते हैं, गुरुवार को वह स्कूली बच्चों को तिसोतरा के एक स्कूल में छोड़कर ई-रिक्शा से अपने गांव गौसपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर रिक्शा पर गिर गया, तार गिरते ही रिक्शा में आग लग गई। चालक सत्यपाल सिंह ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई लेकिन, इस दौरान वह आग में झुलसकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजलीघर पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। घायल चालक को उपचार के लिए बिजनौर...