बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: ई-रिक्शा चालकों से निजी प्लेट और रूट स्टीकर के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस के नेशनल डिप्टी चीफ रिपोर्टिंग ऑफिसर मुस्तकीम ने मंगलवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को रिक्शा चालकों के साथ कलेक्टेªट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में आरोप है कि शहर में दो निजी यूनियन ई-रिक्शा चालकों से फोटो वाली प्लेट के नाम पर 240 रुपये और स्टीकर के लिए 20 से 40 रुपये तक वसूल रही हैं। उन्होंने प्लेटों पर आधिकारिक मुहर नहीं होने और चालकों के आधार व मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने पर भी सवाल उठाए।

ज्ञापन में लगाए गए आरोप ज्ञापन में निजी प्लेट और स्टीकर व्यवस्था बंद कराने, वसूली की जांच, रकम का हिसाब कर...