बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: धामपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को अंजुमन फलाह अहले सुन्नत कमेटी की ओर से नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस का शुभारंभ मोहल्ला बंदूकचियान स्थित मदरसा नूरिया से हुआ। मुफ्ती जाकिर हुसैन ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस मछली बाजार, मुसाफिरखाना, सुभाष चौक, नगीना चौक और महल सराय सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। कई स्थानों पर लोगों ने सौंफ, मिठाई और फल वितरित कर स्वागत किया। तिराहे पर फातिहा पढ़कर तबर्रुक वितरित किया गया तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा देशप्रेम का जज्बा ...