Bijnor News: इनरव्हील क्लब ने तय की अगस्त माह की सामाजिक गतिविधियां, दो नए सदस्यों का स्वागत
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: नगर की समाजसेवी संस्था इनर व्हीलक्लब की मासिक बैठक रस्तोगी धर्मशाला में क्लब अध्यक्षा रीना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अगस्त माह के दौरान संचालित की जाने वाली विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई तथा उनके सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान क्लब में दो नई सदस्यों कुमुद सिसोदिया एवं ग्राम प्रधान आंचल का विधिवत स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्षा रीना वर्मा एवं क्लब सचिव प्रियंका रस्तोगी ने दोनों को लैपल पिन पहनाकर क्लब की आधिकारिक सदस्यता प्रदान की तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता से संबंधित अगस्त माह की विभिन्न सेवा गतिविधियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.