बिजनौर, सितम्बर 20 -- Bijnor News: इक्कड़ हाथी ने खेतों में घुस कर उत्पात मचाये हुए कई किसानों की गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग की है। रविवार को दिन में इक्कड़ हाथी मुरलीवाला गांव स्थित खेतों में घुस गया तथा जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने अतर सिंह, गोविंद सिंह, सोनू सरदार तथा कश्मीर सिंह के खेतों में गन्ने की कई बीघा फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। खेतों में हाथी के पैरो के निशान तथा लीद देखकर उसकी मौजूदगी का पता लगा। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करके बामुश्किल हाथी को खेतों से निकाल कर खदेड़ा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: हाथियों से प्रभावित गांवों का विधायक ने किया भ्रमण, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा दीपक, मदन सिंह, सोनू, अतर सिंह, ओमवीर, गोबिंद, संजय, मनव...