बिजनौर, नवम्बर 19 -- Bijnor News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी और अल्हैपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर व्यक्तित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के राजनीतिक संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और देश के विकास में उनकी भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जसराम सिंह ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष डॉ. नदीम नज़ाकत खां ने किया। इस दौरान इकरार अहमद अंसारी, वसीम रजा, इसरार अंसारी, लौकेन्द्र चौहान, उदयराज सिंह चौहान, नसीमुद्दीन मंसूरी, मदन सिंह, कुमारपाल सिंह, कार्तिकेय और वसीम अहमद अब्बासी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: पूर्व...