बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन कुमार के आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यकर्ताओं यह भी पढ़ें- Hathras News: इंदिरा की पुण्य...