बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की ओर से लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। किसानो की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद परिसर में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें किसानो की समस्याओं को अधिशासी अभियंता एसके सारस्वत के समक्ष रखा और संबधित ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष चौधरी सुखविंदर सिंह ने बताया कि ज्यादातर बिंदुओं पर सहमति बन गई है, बुधवार तक का समय विभाग को दिया गया है उसके पश्चात अगर इन मांगों पर कार्यवाही नहीं होती तो यह धरना पुन: शुरू हो जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा, कुलदीप मोर, कपिल चौधरी, रामनरेश राठी, पुष्पेंद्र...