Bijnor News: आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: मानदेय में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा और अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। देशव्यापी आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने और जरूरत पड़ने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कुसुमलता यादव ने किया। जिलाध्यक्ष संगीता चौधरी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये और संगिनी कार्यकर्ताओं का 21 हजार रुपये किया जाना चाहिए। इसके साथ ही संगिनी कार्यकर्ताओं को ई-स्कूटी उपलब्ध कराने और आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.