बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम बल्ला शेरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ध्वजारोहण नहीं हुआ। केंद्र प्रभारी का इंतजार करने के बाद ग्रामीण वापस लौट गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाला शेरपुर स्थित ध्वजारोहण के लिये ग्रामीण बराबर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां पर 10 बजे तक की ध्वजारोहण नहीं हुआ। जिसके कारण सभी ग्रामीण वापस लौट गए भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आशीष आर्य ने बताया कि बल्लाशेरपुर केंद्र पर ध्वजारोहण हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...