बिजनौर, सितम्बर 4 -- Bijnor News: आरटीओ कार्यालय के मुख्य गेट के बराबर में स्थित फोटोस्टेट एवं प्रदूषण केंद्र की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हल्दौर थाने के ग्राम खारी निवासी गुलामे मुस्तफा अंसारी पुत्र मेहंदी हसन कि आरटीओ कार्यालय के मुख्य गेट के बराबर में फोटो स्टेट एवं प्रदूषण केंद्र की दुकान है। दो सितंबर की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 1,500 रुपये, दो बैटरी और एक प्रिंटर चोरी कर लिया। पीड़ित गुलामे मुस्तफा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...