बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव मानपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में रविवार को आभा फाउंडेशन की ओर से 11वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। जांच के बाद 875 लोगों को चश्मे, 956 मरीजों को दवाइयों तथा 222 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। शिविर से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिला। फाउंडेशन की ओर से चिह्नित 875 लाभार्थियों को एक नवंबर को सुबह 10 बजे फादरसन पब्लिक स्कूल स्याऊ में चश्मे वितरित किए जाएंगे। वहीं, मोतियाबिंद के मरीजों से दी गई तिथि और समय के अनुसार पहुंचने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नेत्र शिविर, 300 लोगों की जांच, 74 को बांटे चश्मे लोगों ने आभा सिंह और आभा फाउंडेशन के इस जनसेवा कार्य की सराह...