Bijnor News: आबादी के बीच से हटेगी कान्हा गोशाला, फरीदपुर काजी के पास आवंटित हुई नई भूमि
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: शहर के बीचोंबीच नुमाइश ग्राउंड से सटी कान्हा गोशाला आबादी के बीच से शीघ्र हटेगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गाइडलाइंस के विपरीत संचालित हो रही इस गौशाला को अब आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाएगा। नए स्थल पर गोशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है और नगर पालिका परिषद बिजनौर की ओर से शासन को 2.44 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव (डीपीआर) स्वीकृति के लिए भेजा गया है। नुमाइश ग्राउंड से सटकर चल रही कान्हा गौशाला घनी आबादी के बीच स्थित होने के कारण काफी समय से पर्यावरण व स्वच्छता मानकों पर खरी नहीं उतर रही थी। इसके अलावा, वर्तमान स्थल पर गोवंश के टहलने और चरने के लिए चरागाह की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इन सबको ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन ने गोशाला को शहर से बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.