बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण गंगा बैराज स्थित श्मशान घाट पर सूखी लकड़ी नहीं मिलने से शवों के अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लकड़ियां गीली होने के कारण चिता जलाने में दिक्कत आई तो मजबूरी में पेट्रोल का सहारा लेना पड़ा। शनिवार को गंगा बैराज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोगों को बारिश के कारण गीली लकड़ियों की समस्या से जूझना पड़ा। लगातार बारिश के चलते श्मशान घाट पर रखी लकड़ियां भी नमी से भर गईं। चिता सजाने के बाद लकड़ियों में आग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन गीली लकड़ियों के कारण आग ठीक से नहीं पकड़ सकी。 यह भी पढ़ें- Sambhal News: गंगाघाट राजघाट पर जर्जर हुआ अंत्येष्टि स्थलस्...