बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: बिजनौर में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जन-जागरूकता एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला के दौरान आपदा मित्रो को आपदा प्रबंधन, आपदा से पूर्व की तैयारियों तथा आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला के आगामी दो दिनों में भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...