Bijnor News: आधा दर्जन नलकूपों से सामान चोरी
बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: चोरों ने एक सप्ताह में ग्राम जरीफ़पुर चतर के आधा दर्जन किसानों के नलकूपों के पंप हाउस के ताले तोड़कर केबिल, स्टार्टर चोरी कर लिये। जिससे किसानों में दहशत है। शनिवार/रविवार की रात्रि को ग्राम जरीफ़पुर चतर निवासी किसान रविन्द्र कुमार पुत्र तिमर सिंह, नेपाल सिंह पुत्र भोपाल सिंह, सोनू पुत्र अमरपाल सिंह के पंप हाउस के ताले तोड़कर उसमें रखे स्टार्टर, केबिल और प्लास्टिक पाइप, फावड़े आदि सामान चोरी कर लिये। ग्रामीणों के अनुसार इसे पूर्व गाँव कर ही हरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, सीकरी निवासी वीर सिंह आदि के नलकूपों से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देखा कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया मामले की जांच की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.