बिजनौर, जुलाई 6 -- Bijnor News: आधारशिला द स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में सोमवार को बस्ता सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने बस्तों को आकर्षक ढंग से सजाया। निर्णायकों ने रचनात्मकता, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर विभिन्न कक्षाओं के विजेताओं का चयन किया।सोमवार को आधारशिला द स्कूल में आयोजित बस्ता सज्जा प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट रूप से सजाए गए बस्तों का चयन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वंशिका त्यागी, दीपांशी अग्रवाल, स्तुति अग्रवाल और शिवानी अग्रवाल शामिल रहीं। विद्यालय परि...