बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: शहर में बढ़ती ई-रिक्शाओं और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन का नया यातायात प्लान आज से लागू किया जाएगा। आज से ई-रिक्शाओं का संचालन निर्धारित रूट पर ही होगा। इसके लिए शहर को हरे और लाल दो जोन में बांटा गया है। दोनों रूट पर चलने वाली ई-रिक्शाओं की अलग-अलग पहचान के लिए रंग के स्टीकर लगाए जाएंगे। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए दो जोन बांटा गया है। गुरूवार से नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। ई-रिक्शाओं का संचालन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित रूट पर ही किया जाएगा। रात आठ बजे के बाद ई-रिक्शाओं को किसी भी सड़क पर चलने की अनुमति होगी। बच्चों और बीमार लोगों को ले जाने वाली ई-रिक्शाओं को निर्धारित रूट में छूट रहेगी। वहीं अपंजीकृत और असत्यापित ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित रहेगा。

ह...