बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: बिलाई चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर एडीएम प्रशासन आंशिक दीक्षित की अध्यक्षता एवं जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल की मौजूदगी में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और चीनी मिल प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। मंगलवार को एडीएम प्रशासन के कार्यालय में आयोजित बैठक में बिलाई चीनी मिल के यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना सुभाष तोमर ने किसान संगठन के पदाधिकारियों से भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक बिलाई चीनी मिल किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान नहीं करती, तब तक भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं आंदोलन किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण को उठाई आवाज बकाय...