बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: आंबेडकर पार्क समिति, स्टेशन रोड की बैठक शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल 2026 को निकाली गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया।बैठक में समिति महासचिव एड. रोहित कुमार रवि ने शोभायात्रा के लिए सभी स्रोतों से प्राप्त आय और खर्च का पूरा ब्यौरा सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया। आय-व्यय का लेखा पारदर्शी पाए जाने पर सभी सदस्यों ने संतोष जताया। कार्यक्रम के बाद शेष बची धनराशि कोषाध्यक्ष को सौंप दी गई।शोभायात्रा के सफल आयोजन पर पूर्व विधायक सतीश गौतम, एड. बलराम सिंह और दीपक कुमार ने समिति अध्यक्ष सुगम चंद, महासचिव एड. रोहित कुमार रवि और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में समिति का योगदान...