बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: क्षेत्र में आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे आसमान में काले बादल छाने लगे। उसके बाद तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू कर हो गई। किसान नौरंग सिंह, यशपाल सिंह, अजय कुमार, मंगल, कुलवीर ने बताया कि एक दिन पूर्व मौसम खराबी के कारण खेतों में फसल बिछ गई थी। रही सही कसर आज के मौसम ने पूरी कर दी जिस कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंचा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: आंधी-बारिश से खेतों में बिछी फसलें, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...