बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में सांप के डसने से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पहले गांव में इलाज कराया और बाद में तांत्रिक के पास भी ले गए, लेकिन बच्ची की जान नहीं बच सकी। बुधवार देरशाम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम ज्ञानपुर निवासी बंटी की सात वर्षीय पुत्री टिन्नो मंगलवार रात घर के आंगन में सो रही थी। बुधवार तड़के करीब चार बजे उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजन उसे गांव में ही उपचार के लिए ले गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत कई घंटे बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगीना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दि...