बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ परिसर में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से वर्षावास प्रवचनमालिका के अंतर्गत अशोक विजयदशमी एवं धम्म दीक्षा प्रवर्तन दिवस मनाया गया। बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यालय मे कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्धाचार्य एवं केंद्रीय शिक्षक मामराज सिंह बौद्ध ने त्रिशरण, पंचशील और बुद्ध वंदना के साथ किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के प्रज्ञा, करुणा, मैत्री और समानता के विचार समाज को सही दिशा देने वाले हैं। इन मूल्यों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि पर लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण कराई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अशोक विजयदशमी पर बुद्ध के विचारों क...