Bijnor News: अवैध होर्डिंग हटवाए, तीन खोखे पीछे कराए
बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: शहर कोतवाली में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जजी चौराहे से नुमाइश ग्राउंड के बीच सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग हटवाए गए। साथ ही सड़क पर रखे तीन खोखों को भी हटवाकर पीछे कराया गया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मार्ग पर आवागमन में बाधा बन रहे होर्डिंग और खोखों को हटवाया। पुलिस ने संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। कार्रवाई का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: नवादा चौक से एसपी आवास तक हटा अतिक्रमण यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.