बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: बिजनौर। वन विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर मिट्टी का अवैध खनन करते हुए मौके पर पहुंचकर एक टै्रक्टर ट्राली पकड़ ली। वन विभाग के अधिकारी टै्रक्टर ट्राली को अपने साथ बिजनौर कार्यालय ले आए। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि टै्रक्टर ट्राली के मालिक के खिलाफ वन विभाग में मुकदमा कर दिया गया है और टै्रक्टर सीज कर दिया गया है। मंगलवार की शाम वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि जलालपुर काजी गांव के पास नहर की पटरी पर अवैध खनन हो रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर की पटरी पर अवैध खनन करते हुए एक टै्रक्टर ट्राली को मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सैंक्चुरी में अवैध खनन करने पर टै्रक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ...