बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: बिजनौर में यातायात पुलिस ने मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत स्लीपर और रोडवेज बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 44 बसों की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर 11 बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बसों की आपातकालीन खिड़कियों, अग्नि सुरक्षा उपकरणों और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। चालकों और परिचालकों का श्वास परीक्षण कर नशे की स्थिति की जांच की गई। इसके अलावा चालक को नींद आने की स्थिति में चेतावनी देने वाली व्यवस्था और बसों में संदिग्ध व ज्वलनशील वस्तुओं की भी जांच की गई।जांच के दौरान एक बस में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। इसके अलावा 10 अन्य बसों में यातायात नियमों से संबंधित अनियमितताएं मिलने पर मौके पर ही मो...