Bijnor News: अपने घरों में किचन गार्डन विकसित करने पर दिया जोर
बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: सेंट पीटर्स स्कूल, किरतपुर, बिजनौर द्वारा संचालित करुणा समाज सेवा संस्थान, कोटद्वार के कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संस्थान के फादर जीजो द्वारा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। करुणा समाज सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं पुरुषों को संगठित कर समूहों के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण, कुटीर उद्योगों तथा आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि खेती केवल अन्न उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे जीवन, स्वास्थ्य, संस्कृति और सभ्यता का आधार है। सनातन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.