बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: अपना दल (एस) ने बिजनौर जनपद में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। स्योहारा के ठाकुरद्वारा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी के विस्तार, युवाओं की भागीदारी और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी एडवोकेट मुख्य अतिथि तथा जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन में सक्रिय भागीदारी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।

नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी बैठक में डॉ. वीरेंद्र पुष्पक को चिकित्सा मंच का जिला महासचिव, नीटू जोशी को प्रबुद्ध मंच का जिला उपाध्यक्ष, आलोक चौधरी को...