Bijnor News: अन्नू कुमारी बनी नांगलसोती थानाध्यक्ष
बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए एसपी अभिषेक झा ने तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने गुरूवार को मंडावली के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को लापरवाही बरतने पर लाइन कर दिया। एसपी ने उनके स्थान पर शेरकोट के थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को मंडावली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नांगल थानाध्यक्ष रामप्रताप को शेरकोट की कमान सौंपी है। वहीं हल्दौर थाने की अम्हेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अन्नू कुमारी को नांगल थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.