बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनमें विद्युत कनेक्शन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराते हुए भवनों को शीघ्रातिशीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर करना सुनिश्चित करें, ताकि उनका संचालन बिना किसी विलंब के प्रारंभ किया जा सके।

बैठक का आयोजन जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवनों के भूमि चिन्हांकन कार्ययोजना एवं अन्नूपर्णा भवन निर्माण प्रगति तथा उचित दर दुकानों के निलम्बन निरस्तीकरण के सापेक्ष नवनियुक्ति हेतु लंबित प्रस्तावों के सबंध में बैठक आयोजित हुई।

निर्माण कार्य की निगरानी उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भूमि उपलब्ध है, वहां निर्माण कार्य निर्धारित स...