Bijnor News: अनिल सोती हत्याकांडः हत्यारों की तलाश में 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी पुलिस
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे और आसपास लगे करीब 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। फुटेज के जरिए पुलिस बाग में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही नामजद आरोपियों और मृतक के करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र में नूरपुर मार्ग स्थित 28 बीघा के बाग में बनी कोठी में अनिल कुमार सोती अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उनका शव कोठी के अंदर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच के लिए कई टीमें लगाई हैं.
मृतक के भांजे आलोक शर्मा की शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.