Bijnor News: अधूरे सड़क निर्माण पर शिवसेना ने जताई नाराजगी
बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: चांदपुर-धनौरा मार्ग का निर्माण लंबे समय से अधूरा होने पर शिवसेना ने नाराजगी जताई है। जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण शीघ्र पूरा कराने, गड्ढों को सुरक्षित कराने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। निर्माण कार्य करीब 42-43 माह से लंबित है। उन्होंने निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की मांग भी की। कार्रवाई न होने पर शिवसेना ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सांसद ने पत्र लिखकर की ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.