Bijnor News: अधिवक्ताओं ने पुरानी कार्यकारिणी पर जताया भरोसा
बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: क्षेत्रीय बार एसोसिएशन की बैठक में सहमति बनी कि 8 नवंबर तक पुरानी कार्यकारिणी सक्रिय रहेगी। शनिवार को जय अंबे गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक हितेश भटनागर ने की व संचालन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने किया। बैठक में 37 अधिवक्ताओं ने पुरानी कार्यकारिणी पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव प्रक्रिया तक कार्य करने की सहमति जताई। कहा, कि गुटबाजी के तहत जो कार्यकारिणी बनाई गई है या जो भी शपथ का कार्यक्रम किया जा रहा है, वो पूर्ण रूप से अवैध व असंवैधानिक है। बैठक में अध्यक्ष आरके आर्य एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शहवाज अहमद, संयुक्त सचिव शुभम चौहान, अंजना देवी, प्रवक्ता दिनेश कुमार सैनी, अली खान, सुनील कुमार शर्मा, अजय कुमार चौहान, तुषार चौहान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.