बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम, डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम, डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति भी देखी। अधिकारियों ने पाकशाला और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में...