Bijnor News: अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: क्षेत्र में पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी की रोकथाम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने नांगल पशु चिकित्सा केंद्र पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने बीमारी की रोकथाम के साथ केंद्र पर स्थाई चिकित्सक की तैनाती और समय से चारे का बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में किसान पशु चिकित्सा केंद्र पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंपी बीमारी के कारण लगातार गोवंश की मौत हो रही हैं, जिससे पशुपालकों में चिंता बनी हुई है। किसानों ने पशुओं का उपचार और बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सूचना पर सीवीओ डॉ. लोकेश अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.