बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: जटपुरा बोंडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। बुधवार को जटपुरा बोंडा उच्च प्राथमिक विद्यालय मे अतिरिक्त कक्ष कक्षा के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद एक-एक ईंट रखकर कक्षा कक्ष की आधारशिला रखी। भूमि पूजन पंडित सौरभ शर्मा ने कराया। इस अलसर पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम प्रधान मोहम्मद अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधान शाहिद अहमद, एआरप...