बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: मजदूर किसान एकता संगठन ने संगठन के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अजय कुमार सिंह को जिला प्रभारी, बिजनौर मनोनीत किया है। यह मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नमन कुमार द्वारा जारी किया गया।जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार अजय कुमार सिंह संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करेंगे तथा किसानों, मजदूरों एवं समाज के वंचित वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नमन कुमार ने कहा कि अजय कुमार सिंह के सामाजिक अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत...